ABVP: अभाविप के तीसरी बार विभाग संयोजक बने अभिषेक आनंद

ABVP: अभाविप के तीसरी बार विभाग संयोजक बने अभिषेक आनंद

ABVP

कुमारी आरती@पूर्णिया

Purnia: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार – दक्षिण बिहार के 65वाँ संयुक्त प्रांत अधिवेशन पटना में उत्तर बिहार के प्रांत अध्यक्ष डा. अंजनी कुमार श्रीवास्तव द्वारा सत्र 2023-24 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें संगठन कार्य के दृष्टिकोण से पूर्णिया को दो भाग पूर्णिया पूर्व एवं पूर्णिया पश्चिम में विभक्त किया गया। पूर्णिया पश्चिम जिला के विस्तार केन्द्र जानकीनगर के कार्यकर्ता अभिषेक आनंद को तीसरी बार पूर्णिया के विभाग संयोजक का दायित्व दिया गया। इस विभाग में तीन जिले पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया पश्चिम एवं अररिया जिला है।

ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा संचालित यूएनएफपीए के तहत किशोर-किशोरी स्वास्थ्य एवं परियोजना में एपीवी, विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री, चार बार जिला संयोजक, विगत दो सत्र में विभाग संयोजक दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। पुनः तीसरी बार विभाग संयोजक का दायित्व दिया गया है। वही अभिषेक आनंद ने कहा कि राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में पुनः विभाग संयोजक का दायित्व मिलना गर्व का अनुभूति कराता है। यहाँ राजनीतिक दल से ऊपर उठकर कार्य करना अच्छा लगता है। राष्ट्र के लिए जीना और मरना सिर्फ विद्यार्थी परिषद में सिखाया जाता है। संगठन के विश्वास पर खड़ा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। इस मौके पर उप मुख्य पार्षद सुनील कुमार,शशि शेखर कुमार, जिला संयोजक पूर्णिया पश्चिम साजन कुमार, सह संयोजक स्वदेश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य नितिश निक्कू, नगर अध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम कुमार जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रोफेसर सूर्य नारायण चौधरी, नगर उपाध्यक्ष अक्षय कुमार बियाहुत, समाजसेवी रंजना भारती, जीएलएम काॅलेज छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह, काॅलेज अध्यक्ष रौशन कुमार, मंत्री आकृति स्पर्श, जीवछ कुमार, विशाल कुमार सहित दर्जनों गणमान्य एवं कार्य ने खुशी जताया एवं शुभकामना व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top