Cm Nitish Vikas jansampark abhiyan: पूर्णिया में नीतीश विकास जनसंपर्क अभियान चलाया गया

Cm Nitish Vikas jansampark abhiyan: पूर्णिया में नीतीश विकास जनसंपर्क अभियान चलाया गया

Cm Nitish Vikas jansampark abhiyan

Purnia: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्य की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए नीतीश विकास जनसंपर्क अभियान 2 फरवरी से 15 फरवरी तक चलाया जाना है। वही नीतीश विकास जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत 9 फरवरी को भी पूर्णिया जिला में नीतीश विकास जनसंपर्क अभियान चलाया गया और लोगों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्य का प्रचार प्रसार भी किया गया। वही पूर्णिया जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि 9 फरवरी शुक्रवार को पूर्णिया जनता दल यूनाइटेड के द्वारा सभी प्रखंड के पंचायत मे बूथ स्तर पर नीतिश विकास जन सम्पर्क अभियान चल रहा है इस कार्यक्रम मे पंचायत अध्यक्ष सहित पंचायत के बूथ लेवल के पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्ता जन जन तक मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के विकास योजना जानकारी दे रहे है। जनता इस कार्यक्रम मे उत्साहित होकर शामिल होती है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास योजना से लाभान्वित होने की चर्चा करती है। वही 9 फरवरी को पूर्णिया जिला की जलालगढ़ प्रखंड के हासी बेगमपुर पंचायत, रामदली पूरव, रूपौली प्रखंड के भौवा परवल ,विजय मोहनपुर पंचायत,कोयली सिमरा, बनमनखी प्रखंड के मोहनिया चकला पंचायत,धरहरा चकला पंचायत भवानीपुर प्रखंड के जावे ,शहीदगंज पंचायत, बी कोठी प्रखंड के वासुदेव पुर,लक्ष्मीपुर गिरधर पंचायत, वैसा प्रखंड के चंदेल पंचायत, डगरुआ प्रखंड के बभनी,दरियापुर, अधखेली सहित प्रखंड के दो पंचायत मे कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इस कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, विधान सभा प्रभारी रुपौली बनमनखी महेन्द्र पटेल, कसबा प्रभारी मो आजाद, प्रखंड अध्यक्ष रुपौली संजय मंडल, भवानीपुर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश दिनकर, बी कोठी प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, बनंमंखी प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र मंडल, वैसा प्रखंड अध्यक्ष जैकी अनवर, जलालगढ प्रखंड अध्यक्ष संतोष विश्वास, डगरुआ प्रखंड अध्यक्ष मनोज र्दवे, धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष शंभु मंडल, पूर्णिया पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, के साथ राजीव पटेल ,ललन राय ,जीतेन्द्र कुमार, मनोज पासवान, रामलाल श्रृषि, मो रफीक,लीला देवी ,मनोज श्रृषि, बबिता देवी ,सुजीत कुमार ,राजकिशोर मेहता,सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्ता ,पंचायत के मुखिया ,वार्ड सदस्य, पंचायत समिति भी शामिल हुए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास नीति की प्रशंसा की और आस्था प्रकट किया।

वहीं दूसरी ओर गांव के लोगों ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों का प्रशंसा करते हैं लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब से बिहार में मुख्यमंत्री बने हैं बिहार का चौमुखी विकास हो रही है जिसके कारण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरुष के नाम से भी जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top