जानकीनगर में भव्य अक्षत कलश भ्रमण यात्रा निकाली गई : jankinagar mein Bhavya akshak Kalash bhavan Yatra nikaali gai

जानकीनगर में भव्य अक्षत कलश भ्रमण यात्रा निकाली गई 

jankinagar mein Bhavya akshak Kalash bhavan Yatra nikaali gai


पूर्णिया: जिले के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाज़ार स्थित नागेश्वर शिव मंदिर बड़ी गद्दी परिसर से गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या द्वारा पूजित अक्षत कलश भ्रमण यात्रा निकाली गई। मुख्य बाज़ार, एनएच-231, मधुबन नहर, थाना, खूँट, दुर्गा मंदिर रोड, स्टेट बैंक रोड, बाज़ार रेलवे ढाला, लाईन बाज़ार, मुख्य बाज़ार होते हुए कपिलेश्वर शिव मंदिर कोसी प्रोजेक्ट में समापन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से जानकीनगर गूंज उठा। 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के उद्घाटन के दिन घरों और मंदिरों में द्वीप जलाने और भजन-कीर्तन करने के लिए अपील किया गया और अयोध्या आने के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया। मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, नगर पंचायत जानकीनगर के उप मुख्य पार्षद सुनील कुमार, आरएसएस के खंड कार्यवाह अमित कुमार, रंजना भारती, गीता सिंह, अजय सिंह, लाल बिहारी यादव, रंजीत कुमार गुप्ता, नीतिन जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश यादव, राजेश रंजन, गुंजन शर्मा, घनश्याम ठाकुर, शत्रुघ्न सिंह, प्रो. प्रेम कुमार जायसवाल, दुर्गानन्द सिंह, शशि शेखर कुमार, अभिषेक आनंद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवक, युवतियां, व्यवसायी सहित राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के स्वंयसेवक एवं अनुषंगी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अपने जन्मभूमिश्च में विराजमान होंगे

वही अक्षत कलश भ्रमण यात्रा जानकीनगर के संयोजक यशोधर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वजों के 500 वर्षों के कठिन संघर्ष के बाद आगामी 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अपने जन्मभूमिश्च में विराजमान होंगे। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि यह ऐतिहासिक अवसर देखने के लिए मिल रहा है। इसी उपलक्ष्य में लोगों को न्योता देने के लिए अक्षत कलश भ्रमण यात्रा निकाली गई।

1 से 15 जनवरी तक घर-घर अक्षत और पत्रक देकर आमंत्रित किया जाएगा

वही अक्षत कलश भ्रमण यात्रा जानकीनगर के संयोजक यशोधर्मा ने कहा कि 1 से 15 जनवरी को घर-घर अक्षत और पत्रक देकर आमंत्रित किया जायेगा।
इस मौके पर अक्षत कलश भ्रमण यात्रा के कोषाध्यक्ष रौशन भगत, आनंद कुमार, धर्मेन्द्र सक्सेना, सुशील कुमार दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता यात्रा की सफलता को लेकर तत्पर रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top