Jay Shri Ram: अयोध्या प्रभु श्री रामलला का दर्शन किये विहिप संघ के कार्यकर्ता

Jay Shri Ram: अयोध्या प्रभु श्री रामलला का दर्शन किये विहिप संघ के कार्यकर्ता

Jay Shri Ram

 

कुमारी आरती@पूर्णिया

पूर्णिया: कटिहार रेलवे स्टेशन से एक फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन से प्रभु श्री राम लला के दर्शन हेतु विहिप बजरंगदल संच के कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुचने वालों में प्रमुख रूप से विहिप के प्रांत मंत्री राजकिशोर सिंह,विहिप ट्रस्ट मंत्री शिव शंकर तिवारी,प्रांत बजरंगदल सुरक्षा प्रमुख पंकज सिंह, सुधीर कुमार यादव,गणेश मंडल,दुष्यंत कुमार झा,रमन झा,राम किशोर साह सहित उत्तर बिहार के विहिप बजरंगदल संघ परिवार के कार्यकर्ता प्रभु श्रीराम लला दर्शन कर अपने आप को धन्य बताया। वही विहिप के शिव शंकर तिवारी ने कहा कि कई पीढ़ियों के लड़ाई एवं बलिदान के पश्चात आज प्रभु श्री राम लला भव्य मंदिर में विराजमान हुए है‌। अयोध्या धाम के हनुमानगढ़ी सहित पूरे अयोध्या का भ्रमण किया। अयोध्या काफी मनमोहक एवं अलोकिक दृश्य लग रहा है। वही 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात पहली ट्रेन बिहार के कटिहार से आस्था स्पेशल ट्रेन खुली जिसमें तीर्थ यात्रियों के लिए नई कंबल,बेडसिट, टकिया,चाय, नाश्ता,भोजन सहित ट्रेनों के बाथरूम तक लाल कारपोरेट बिछाया गया था। अयोध्या टेन्ट हाउस में भी सारी व्यवस्था किया गया था। कटिहार में आस्था स्पेशल ट्रेन को कटिहार रेलवे के डी आर एम,विहिप प्रांत मंत्री,संघ,कटिहार के विधायक,विधान पार्षद,चैयरमेन ने हरि झंडी दिखाकर कर रवाना किया। वही विधायक कविता सिंह ने कहा कि पार्टी के द्वारा सभी विधायक को 29 जनवरी को अयोध्या जाना था लेकिन राजनेतिक घटना क्रम के चलते रोक दिया गया था‌।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top