लोगों ने पारंपरिक तरीके से मनाया मकर संक्रांति पर्व: logon ne paramparik tarike se manaya Makar Sankranti parv

logon ne paramparik tarike se manaya Makar Sankranti parv: लोगों ने पारंपरिक तरीके से मनाया मकर संक्रांति पर्व

 

logon ne paramparik tarike se manaya Makar Sankranti par

 

पटना: पूरे प्रदेश भर में लोगों ने मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। मकर संक्रांति पर मनाने को लेकर लोगों ने सोमवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना किया गया। मकर संक्रांति को लेकर लोग विभिन्न मंदिरों में लोगों ने भगवान का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना किया। वही मकर संक्रांति के मौके पर मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान करने और तिल का दान करने से सारे पाप कट जाते हैं। ऐसे में लोगों द्वारा ब्राह्मण भोजन करवाएं गए इसके बाद गरीबों को गरम कपड़े व कंबल दान दिया गया। पंडितों के मुताबिक इसी दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है और उत्तरायण हो जाता है। पंडितों की माने तो सूर्य के धनु से मकर राशि में जाने से खरमास भी समाप्त हो गया और अब मंगल कार्य शरू हो जाएंगे। वही पुरे प्रदेश भर में लोगों ने पारंपरिक तरीके से मकर संक्रांति का पर्व मनाया। वही कहीं-कहीं इस उपलक्ष में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा दही चुरा का भोज का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने शिरकत की और आनंद लिया। मकर संक्रांति पर्व के मौके पर दही चुरा का भोज पूरे प्रदेश भर में कई नेता व जनप्रतिनिधि के द्वारा किया गया और इस मौके पर काफी संख्या में जनप्रतिनिधि के साथ-साथ लोग पहुंचकर दही चुरा भोज का आनंद लिया और एक दूसरे को मकर संक्रांति पर्व का बधाई व शुभकामनाएं दिया।

वहीं पूर्णिया जिले के कसबा में अंचल के राजस्व कर्मचारी द्वारा चुरा दही का भोज आयोजन कर लोगों को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी गुंजन ने कुमार ने भोज में आए लोगों को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं के साथ ही भोज में आए लोगों को चुरा व दही खिलाया। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी सुमन कुमार यादव, संजय कुमार यादव चंदन कुमार सुजीत कुमार, सुशील कुमार, विक्रम कुमार रजक सहित अंचल कर्मी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा के साथ मकर संक्रांति मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में एक दिन पूर्व लोग आंगन दरवाजे की गोबर से निपाई किया और अगले दिन सुबह स्नान कर पूजा अर्चना कर मकर संक्रांति का प्रसाद ग्रहण किया और वितरण किया। इस पर्व में घर के बड़े सदस्यों द्वारा अपने से छोटे को तिलकुट आदि देने की परंपरा निभाई गईपर। वही चुरा दही शक्कर तिलकुट आदि खाया गया। वही प्रखंड क्षेत्र में इस पर्व को नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है वह इस पर्व में तील मुड़ी चुरा चावल आदि का लाय बनाकर अपने रिश्तेदारों के यहां भेजने की परंपरा निभाई गई। कई जनप्रतिनिधि द्वारा लोगों को आमंत्रित कर दही चुरा शक्कर और तिलकुट खिलाया गया। वहीं जिले के श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र के श्रीनगर के चनका खोखा जगेली झुनीकला हसेली खुट्टी पंचायत सहित आसपास के सभी गांव में मकर संक्रांति का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं ठंड रहने के बावजूद मकर संक्रांति पर्व मनाने को लेकर लोगों ने सुबह से ही स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना किया। क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही लोगों के द्वारा पूजा अर्चना किया गया। मकर संक्रांति को लेकर लोग विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान का दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना किया। वहीं जिले के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में श्रद्धा वालों ने स्नान के बाद मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना और दान पुण्य किया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का भीड़ जमा रही। वही मकर संक्रांति को लेकर लोग विभिन्न मंदिरों में लोगों ने भगवान का दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना किया। इस दिन दान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में लोगों ने तील गुड़ चावल और अन्य आदि का दान किया। मकर संक्रांति के दिन दही चुरा तिल और खिचड़ी खाने का उल्लेख शास्त्रों में भी बताया गया है। वहीं ठंड रहने के बावजूद भी मकर संक्रांति पर मनाने को लेकर लोगों में सुबह से ही स्नान कर मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना किया। वही जानकीनगर क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही लोगों के साथ पूजा अर्चना किया। मकर संक्रांति को लेकर लोग विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान का दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना किया। मकर संक्रांति पर्व में लोगों ने तिल गुड़ चावल इत्यादि का प्रसाद चढ़ाया और लोगों के बीच वितरण किया।

 

 

मकर संक्रांति के मौके पर पप्पू यादव ने दिया दही चुरा का भोज

वहीं जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव के द्वारा पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 एवं 2 के पासवान टोला में और मधेपुरा जिला के अपने खुर्दा आवास पर खिचड़ी दही चुरा भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान पप्पू यादव ने भोज में आए लोगों को मकर संक्रांति की बधाई दी और जिले वासियों और प्रदेशवासियों के सुख शांति की कामना की साथ पप्पू यादव ने खुद खिचड़ी दही चुरा भी परोसा और अंत में स्वयं खिचड़ी दही चुरा तिलकुट का आनंद भी लिया। इस मौके पर जाप सुप्रीम पप्पू यादव ने कहा कि गरीबों और आम आदमी के बीच पर्व मनाने में अलग ही आनंद और खुशियां मिलती है। इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के संजय सिंह,, राजेश यादव, पप्पू पासवान, अरुण यादव, पप्पू यादव सुमित यादव, करण यादव कुणाल चौधरी , विनोद पासवान सहित आदि लोग मौजूद रहा।

 

वही मकर संक्रांति भोज में शामिल हुए मंत्री व मेयर ने लोगों को दी शुभकामनाएं

पूर्णिया में मकर संक्रांति के मौके पर सोमवार को महापौर विभा कुमारी एवं जदयू के प्रदेश महासचिव जितेंद्र यादव द्वारा दही चुरा एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसमें बिहार सरकार की खाद एवं आपूर्ति विभाग की मंत्री लेसी सिंह, कटिहार सांसद, बरारी विधायक विजय सिंह, जाप सुप्रीमो पप्पू यादव सहित कई दिग्गज नेता, चिकित्सक, व्यवसाई एवं हजारों की संख्या में नगर निगम पूर्णिया परिवार के लोग शामिल हुए। भोज का आयोजन महापौर के खुशकीबाग शिवनगर स्थित आवास पर किया गया। महापौर विभा कुमारी एवं जदयू के प्रदेश महासचिव जितेंद्र यादव ने सभी का स्वागत किया और अपने सहयोगियों एवं खुद से पढ़ोसकर भोजन कराया। इस मौके पर महापौर ने शहर वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति हमारे लिए पूजा अर्चना आनंद और अनुष्ठान का अवसर लेकर आती है।

 

जानकीनगर क्षेत्र में मनाया गया मकर संक्रांति

मकर संक्रांति के मौके पर जानकी नगर में आमिर खान

पूर्णिया जिले के अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक, लादूगढ़, रुपौली उत्तर, रुपौली दक्षिण, सहुरिया, नौलखी, मधुबन, चोपड़ा बाजार सहित आसपास के सभी गांव में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही ठंड रहने के बावजूद भी मकर संक्रांति पर्व मनाने को लेकर लोगों ने सुबह से ही स्नान कर मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना किया। जानकीनगर क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही लोगों के द्वारा पूजा अर्चना किया गया। मकर संक्रांति को लेकर लोग विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर भगवान का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना किया। मकर संक्रांति पर्व में लोगों ने तिल, गुड़, चावल इत्यादि का प्रसाद चढ़ाया और लोगों के बीच वितरण किया। जानकीनगर क्षेत्र में भी धूमधाम से मकर संक्रांति का पर्व लोगों ने मनाया कई जगह जनप्रतिनिधि के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूड़ा का भोज का भी आयोजन किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top