Police ke hatthe Chadha do lutera vyakti: पुलिस के हत्थे चढ़ा दो लूटेरा व्यक्ति

Police ke hatthe Chadha do lutera vyakti: पुलिस के हत्थे चढ़ा दो लूटेरा व्यक्ति

Police ke hatthe Chadha do lutera vyakti

पूर्णिया पुलिस ने लुटेरा गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल किया है। जिसमें की पूर्णिया पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सुपौल पुलिस को सौंप दिया है तो वहीं दूसरी व्यक्ति को पूर्णिया जेल भेज दिया गया है। पूर्णिया जिला के जानकीनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित किया है।जानकीनगर पुलिस ने दो कुख्यात लूटेरा को बीती रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया तथा दोनों लूटेरों से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि दिलखुश कुमार पिता कुमोद यादव ग्राम झालीघाट थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया को बीती रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर घर से गिरफ्तार कर सुपौल जिला के पुलिस को सौंप दिया गया है। वह सुपौल जिले के जदिया थाना के लूट मामले का आरोपी था‌। वहीं मो.इम्तियाज पिता मो.उस्मान ग्राम जोरगंज थाना भरगामा जिला अररिया को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होने आगे बताया कि जानकीनगर थाना कांड संख्या -111/21 धारा -392 एवं 247/23 धारा – 392 आईटीसी एवं 395/412आईपीसी दर्ज है‌। जानकीनगर पुलिस की लगातार विशेष छापेमारी से अपराधियों,स्मौक कारोबारियों,शराब कारोबारियों,शातिर चोर गिरोह एवं मनचले युवकों में खासे हड़कंप मच गया है। पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई को लोगों सराहना भी कर रहे हैं। जानकीनगर थाना में नए थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा जब से आए हैं लगातार वह छापेमारी अभियान चला रहा है और लुटिया अन्य अपराध की घटना में जो भी व्यक्ति फरार है उसे भी गिरफ्तार करने के लिए उनके द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जानकीनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा ने कहा कि जो भी व्यक्ति गलत करेंगे उसका गलत परिणाम उनको मिलेगा यदि वह अपराधिक घटना को अंजाम देता है तो वह सलाखों के पीछे भेजा जाएगा इसलिए जो भी अपराधी है वह सावधान हो जाए किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश ना करें नहीं तो उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top