पूर्णिया में पूर्व मुखिया मोहम्मद ईशा का हुआ निधन : purv Mukhiya Mohammed Isha ka hua nidhan

पूर्णिया में पूर्व मुखिया मोहम्मद ईशा का हुआ निधन

पूर्व मुखिया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोग

पूर्णिया जिले के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में पूर्व मुखिया मोहम्मद ईशा की शुक्रवार की शाम पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। निधन की खबर सुनकर आसपास के कई पंचायत के जनप्रतिनिधि के साथ-साथ शिक्षक संघ के सदस्य व राजनीतिक दल के नेता भी पूर्व मुखिया के घर पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। एक जनप्रतिनिधि राजेश कुमार साह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया जिला के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के महाराजगंज एक पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद ईशा का शुक्रवार की शाम को पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मोहम्मद ईशा लंबे समय तक महाराजगंज एक पंचायत का मुखिया रह चुके थे। पूर्व मुखिया मोहम्मद ईशा की निधन की खबर सुनकर पूर्णिया जिले के कई पंचायत के जनप्रतिनिधि के साथ-साथ कई राजनीतिक दल के नेता भी मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं शिक्षक संघ के कई सदस्य भी मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

पूर्व मुखिया मोहम्मद ईशा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top