पूर्णिया में पत्नी से हुई विवाद में फंदे से झुला पति : Purnia mein patni se Hui vivad mein fande se jhula pati

पूर्णिया में पत्नी से हुई विवाद में फंदे से झुला पति 

पूर्णिया में पत्नी से हुए विवाद में पति फंदे से झूल गया। जिसके कारण पति की हालत काफ़ी नाजुक बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए पूर्णिया के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। फंदे से झूलने वाले पति ने पत्नी के नाम से करीब एक साल पहले ग्रुप लोन उठाया था। जिसे लेकर दोनों पर लोन चुकाने का दबाव था। इसी को लेकर दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई। इसके बाद पति ने इस तरह की कदम उठाया। पूर्णिया जिला में होने वाला यह घटना मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा के बदलपुर गांव का बताया जा रहा है। फंदे से झूलने वाला व्यक्ति की पहचान इसी गांव के दिलीप महलदार के रूप में हुई है।

वही दिलीप महलदार की पत्नी छेदनी देवी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं। मगर पिछले कुछ महीनों से वे काम छोड़कर घर पर बैठे थे। करीब एक साल पहले उनके पति ने उनके नाम से 80 हजार रुपए का ग्रुप लोन उठाया था। वे अधिकांश लोन दे चुके थे। महज 20 किस्त बाकी रह गया था। वे लोग प्रति माह 2 हजार रुपए भुगतान करते थे। मगर पति के काम छोड़कर घर पर बैठ जाने की वजह से घर की माली हालत काफी खराब थी। घर चलाना तक मुश्किल हो रहा था। गुरुवार को ही ग्रुप लोन चुकाना था। जिस वजह से उनके ऊपर ग्रुप लोन भरने का दवाब था। इसी को लेकर गुरुवार को दोनो के बीच विवाद हुआ। आपसी कहासुनी में पति को घर पर बैठे रहने के बजाए काम ढूंढने की सलाह दी। इसके बाद वो अपने रिश्तेदार से ग्रुप लोन के रकम मांगने चली गईं। वापस घर लौटने पर देखा कि कमरे का दरवाजा लगा है। पति ने अंदर से दरवाजे को लॉक कर रखा है। जिसके बाद खिड़की से कमरे के अंदर झांकने पर पति को फंदे से झूलता पाया। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। उनके साथ परिवार के दूसरे सदस्य जुटे और कमरे का दरवाजा तोड़ा। जिसके बाद फंदे से झूलते पति के गले की गांठ खोली गई और फौरन बाद इलाज के लिए पूर्णिया लाया गया। जहां पति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top