पूर्णिया में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोड़ों पर चल रही है तैयारी: Purnia mein Pran pratishtha ko lekar joron per chal rahi hai taiyari

पूर्णिया में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोड़ों पर चल रही है तैयारी: Purnia mein Pran pratishtha ko lekar joron per chal rahi hai taiyari

 

मंदिरों की साफ सफाई करते हुए भाजपा महिला मोर्चा

 

कुमारी आरती@पूर्णिया

पूर्णिया: जिले के विभिन्न क्षेत्र में अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोड़ों पर चल रही है। कई संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा आपस में बैठकर 22 जनवरी को भव्य तरीके से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर अपने आसपास के मंदिर व गांव में दिवाली मनाने की तैयारी कर रही है इसके साथ-साथ कई जगह कलश शोभा यात्रा तो कई जगह महा प्रसाद तो कई जगह भंडारा का आयोजन करने को लेकर विचार विमर्श कर रही है। वही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में कई तरह के रचानात्मक कार्य किये जा रहे हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता इस दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीते कई दिनों से शहर से लेकर गांव तक अयोध्या से आये पूजित अक्षत का वितरण लोगों द्वारा घर-घर किया गया। लोगों को इस दिवस को उत्सव के रूप में मनाने एवं 22 जनवरी के बाद अयोध्या में रामलला का दर्शन करने का निमंत्रण दिया गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से उस दिन अपने-अपने घरों व धार्मिक स्थलों पर पांच-पांच दीपक जलाने की अपील की है‌। रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूर्णिया जिला के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जानकी नगर क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर नगर पंचायत जानकी नगर के उपमुख्य पार्षद सुनील कुमार जानकारी देते हुए बताया कि मंदिरों एवं घरों में भजन-कीर्तन,दीपोत्सव के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।

राम जानकी मंदिर उपस्थित विहिप सदस्य

वही पूर्णिया जिले के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर में भी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर अपने क्षेत्र में भी भव्य तरीके से गांव के साथ-साथ मंदिरों में कार्यक्रम करने की तैयारी में जुट गई है। वही अयोध्या में रामलला मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए जानकीनगर के विहिप बजरंगदल के सदस्यों ने नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड नंबर 2 के मधुबन स्थित राम जानकी मंदिर में एक बैठक आयोजित किया। राम जानकी मंदिर के परागण में राजीव कुमार भगत के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के अध्यक्षता कर रहे राजीव कुमार भगत ने बताया कि अयोध्या में 22 तारीख को गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे भगवान राम इसी के उपलक्ष्य में राम जानकी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद महाप्रसाद भंडारा और रात्रि में कीर्तन भजन, रामायण पाठ, मंदिर परिसर में महा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने लोगों से अपील किया कि 22 जनवरी को घर घर में दीपावली मनाने एवं सभी मंदिरों में भजन कीर्तन किया जाए। साथ ही बैठक के दौरान बजरंग दल के सदस्यों ने यह भी कहा कि राम जानकी मंदिर के साथ-साथ नगर पंचायत जानकीनगर के सभी मंदिरों में सफाई, भजन कीर्तन एवं घर घर में भगवा ध्वज लगाकर दीपावली मनाई जायेगी। वही मौके पर बैठक में उपस्थित राजीव कुमार भगत,असीम आनंद, राणा कुमार, मनीष कुमार,राहुल कुमार, राजू कुमार सहित विहिप बजरंगदल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

 

अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान बिहार का बेटा विहिप केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ आर एन सिंह के बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त की- शिव शंकर तिवारी

पूर्णिया: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष पद्म श्री से सम्मानित डॉ रविन्द्र नारायण सिंह सपत्नी कविता सिंह को अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान बनाए जाने पर कोसी सहित पूरे बिहार में खुशी का माहौल है। विहिप के पूज्य संत भूदेव गोसाईं महाराज गौ सेवा ट्रस्ट के मंत्री शिव शंकर तिवारी ने कहा कि उत्तर भारत से पहली बार विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष के रूप में कोसी के लाल डॉ॰ आर एन सिंह को बनाया गया। ये बिहार वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। अयोध्या में शीला पूजन के दौरान पहला ईट रखने का सौभाग्य भी बिहार के बेटा कोसी के लाल कामेश्वर चौपाल को मिला था। आज 22 जनवरी अयोध्या प्रभु श्री राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य यजमान बनने का सौभाग्य भी कोसी के लाल डॉ आर एन सिंह के रूप में प्राप्त हुआ। वही खुशी व्यक्त करने वालो में उत्तर बिहार के प्रांत अध्यक्ष कृष्ण देव झा,दक्षिण बिहार के प्रांत मंत्री चितरंजन,उत्तर बिहार के प्रांत मंत्री राजकिशोर, विहिप के ट्रस्ट मंत्री शिव शंकर तिवारी, विहिप जिला अध्यक्ष पवन पोद्दार विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज चौधरी,प्रखंड मंत्री सुधीर कुमार यादव,श्रीकांत तिवारी,राम कुमार यादव,सह मंत्री नवीन कुमार,छात्र नेता शशि शेखर कुमार, राम चन्द्र चौधरी,नंदकिशोर जायसवाल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीर नारयण गुप्ता,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रणजीत गुप्ता,मठ मंदिर प्रमुख रमानंद सागर,अर्जुन यादव,गोविन्द झा ,अर्जुन साह, राजीव भगत, कृष्णानंद गुप्ता , दिनेश चौधरी, मनोज दास,प्रमोद सिंह, उपेन्द्र राम,बमबम केशरी आदि लोगों ने खुशी व्यक्त किया।

 

भाजपा महिला मोर्चा ने किया मंदिरों की साफ सफाई

वही पूर्णिया जिला भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरिता राय की सानिध्य में देश को प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय धर्मशिला गुप्ता दीदी के निर्देशानुसार 22 जनवरी को भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पुर्व अपने आसपास के सभी मंदिरों की साफ सफाई के निमित्त स्थानीय चित्रवानी रोड पूर्णिया स्थित महाकाली मंदिर परिसर पुलिस ठाकुरबाड़ी,रानीपुरा शिव मंदिर, मंगल चंद चौक बनमनखी मंदिर समेत अन्य मंदिरों की साफ सफाई की गई। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा की वरिष्ठ नेत्री इंदु सिंह, महामंत्री दीपमाला, नीतू सिंह, माया रानी दास, पूजा चौधरी, अनीता चौधरी, अंजू देवी सोनिका पाहुजा सुनीति सिन्हा पूजा प्राची, पुनम देवी पावित्री देवी, अरुणा देवी गौरव चंद्रवंशी रवि प्रकाश श्रवण शाह समेत अन्य रामभक्त शामिल होकर माता की पूजा अर्चना करते हुए संपूर्ण समाज की मंगल कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top