पूर्णिया पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार : Purnia police ne hathiyar aur Jinda kartus ke sath ek yuvak Ko Kiya girftar

पूर्णिया पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

पूर्णिया पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के नगर पंचायत जानकीनगर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल किया है। पूर्णिया पुलिस लगातार अपराधी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला रही है और सक्रिय पुलिसिंग के कारण गुरुवार की शाम में नगर पंचायत जानकीनगर से पूर्णिया जिले का जानकीनगर पुलिस टीम द्वारा एक छापेमारी अभियान चलाकर एक अपराधी को नगर पंचायत जानकीनगर के जानकीनगर रेलवे स्टेशन के निकट से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त अपराधी का बाइक भी पुलिस ने जप्त कर थाना ले गया‌ है। जिसके बाद जानकीनगर पुलिस उक्त अपराधी के निशानदेही पर छापेमारी भी किया और गिरफ्तार अपराधी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

जानकीनगर पुलिस टीम ने किया था अपराधी को गिरफ्तार

पूर्णिया जिले के जानकीनगर पुलिस ने एक अपराधी को एक हथियार और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में गुरुवार के शाम में सफलता पाया है। वही पुलिस के द्वारा एक हथियार और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाए युवक की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के मोहनिया चकला गांव निवासी दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। वही एक हथियार और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाए युवक पर पहले से ही बनमनखी थाना में भी मामला दर्ज होने की बात सामने आ रही है। जानकीनगर के आसपास के लोगों को द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जानकीनगर पुलिस ने गुरुवार की शाम एक अपराधी को सादे लिबास में जानकीनगर स्टेशन के पिछे से रंगे हाथ एक हथियार और एक जिंदा कारतूस बरामद करने के साथ गिरफ्तार कर जानकीनगर पुलिस थाना ले गया। गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर जानकीनगर पुलिस छापेमारी करने के बाद न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि जानकीनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी जानकीनगर रेलवे स्टेशन के पीछे में है। गुप्त सूचना मिलते ही जानकीनगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सादे लिबास में चारों तरफ से घेराबंदी कर दिलखुश कुमार को एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया।

जानकीनगर थाना में एसडीपीओ ने दिया जानकारी

गिरफ्तार अपराधी के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ

वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी हुलाश कुमार ने शुक्रवार को जानकीनगर थाना में जानकारी देते हुए बताया कि बनमनखी थाना क्षेत्र के मोहनिया चकला पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी सुबोध शाह का पुत्र दिलखुश कुमार को जानकीनगर रेलवे स्टेशन की निकट से जानकीनगर पुलिस के द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दिलखुश कुमार का बाइक को भी जप्त कर थाना लाया गया। वही तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार दिलखुश कुमार से जब पूछताछ किया गया कि इस हथियार से किस घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था इस विषय में दिलखुश कुमार के द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया। साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दिलखुश कुमार के ऊपर बनमनखी थाना में भी मामला दर्ज है। उन्होंने आगे कहा कि बनमनखी थाना में 2 नवंबर 2023 को धारा- 147,341,323,324,307,354 बी ,506,504 आईपीसी दर्ज किया है। दिलखुश कुमार को जानकीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तारी करने में सफलता पाई है। पहले से बनमनखी थाना पुलिस को इसकी तालाश थी। साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार दिलखुश कुमार के निशानदेही पर छापेमारी किया जा रहा है।

वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी हुलाश कुमार ने बताया कि किसी भी तरह की घटना के अंजाम देने वाले अपराधी को किसी भी सूरत में नहीं बक्सा जाएगा। बनमनखी अनुमंडल पुलिस पूरी तरह से अपराधी के विरूद्ध छापेमारी अभियान चला रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top