Purnia: सरस्वती विद्या विहार की बच्ची ने दहेज प्रथा पर किया नाटक का मंचन

Purnia: सरस्वती विद्या विहार की बच्ची ने दहेज प्रथा पर किया नाटक का मंचन

पूर्णिया: जिले के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत जानकीनगर के ठाकुर विद्यालय खूंट के क्रीड़ा मैदान में गुरुवार दोपहर में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जानकीनगर थानाध्यक्ष के संतोष कुमार झा के द्वारा पुलिस पब्लिक के संयुक्त तत्वाधान में खेल कूद कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इस कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के सरस्वती विद्या विहार झालीघाट,एनपीसी, शांति शिक्षा निकेतन, सनशाइन पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें कि सभी विद्यालय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान आने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

पुलिस पब्लिक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी हुलास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी चंद्रशेखर सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत जानकीनगर के मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील कुमार, थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा, कांग्रेस नेता संजीव यादव, शिक्षक मुकेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद खेलकूद कार्यक्रम में भाग लेने आए हुए छात्र-छात्राओं के द्वारा दौर, स्पून दौर, त्रिपद दौर सहित अन्य कार्यक्रम किया गया।

छात्राओं के द्वारा दहेज प्रथा कार्यक्रम किया गया मंचन 

वही जानकीनगर के जाने-माने विद्यालय सरस्वती विद्या विहार झलीघाट स्कूल के छात्रा काजल कुमारी, मुन्नी कुमारी, पलक कुमारी, सोनाली कुमारी, दिशु कुमारी, सुहानी कुमारी, अन्नु कुमारी, रिचा कुमारी और रुचि कुमारी ने दहेज प्रथा पर नाटक कार्यक्रम कर कार्यक्रम में आए हुए लोगों का मन को मोह लिया। इन छात्राओं ने दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए बारीकी से नाटक कर कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं को समझाने का हर संभव प्रयास किया कि दहेज लेना और देना गलत है इन छात्राओं के द्वारा इस तरह से दहेज प्रथा पर नाटक कार्यक्रम का प्रस्तुति दिया गया कि कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने ताली बजाकर ठहाके लगा रहे थे।

सरस्वती विद्या विहार के प्राचार्या ममता कुमारी ने बताई की पुलिस पब्लिक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती विद्या विहार स्कूल के सम्मान पाने वाले 18 बच्चा में से 9 छात्र एवं 9 छात्रा को सम्मानित किया गया है। जिसमें की प्रथम स्थान पर 6 लड़की व 5 लड़का, द्वितीय स्थान पर 3 लड़का व 2 लड़की, तृतीय स्थान पर 1 लड़का व 1 लड़की रही है। जिसको थाना अध्यक्ष के द्वारा स्कूल बैग व छाता सहित अन्य सामान देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top