राशन कार्ड बनाने का आसान तरीका, ऐसे बना सकते हैं आप राशन कार्ड : ration card banane ka aasan Tarika, aise banaa sakte hain aap ration card

राशन कार्ड बनाने का आसान तरीका, ऐसे बना सकते हैं आप राशन कार्ड 

आप आसान तरीके से राशन कार्ड बना सकते है। आजकल सभी लोग सोचते हैं कि मेरा राशन कार्ड बन जाए और कैसे आसान तरीका से राशन कार्ड बनाया जाए। जिसको लेकर लोग काफी परेशान भी दिखते हैं। तो कई लोगों ने बिचौलियों के माध्यम से तो कभी इधर-उधर भटकते हुए राशन कार्ड बनवाने की कोशिश करते हैं। जिसमें की कई व्यक्ति का राशन कार्ड बन जाता है। लेकिन अधिकतर व्यक्ति का राशन कार्ड नहीं बन पाता है। जिसको लेकर आदमी काफी परेशान रहता है। लोग आजकल राशन कार्ड बनाने को लेकर काफी परेशान दिखते हैं। गांव के लोगों ने तो वार्ड सदस्य लेकर कई बिचौलियों के माध्यम से राशन कार्ड बनाने का कोशिश करते हैं। लेकिन बिचौलियों ने 2000 से 5000 रूपए तक ठगने का काम करता है। लेकिन राशन कार्ड नहीं बनता है। और उसको 6 माह से साल भर बिचौलियों के द्वारा दोहराया जाता है। उसके बावजूद भी राशन कार्ड नहीं बनाया जाता है। जबकि अधिकारियों का कहना है कि राशन कार्ड आसान तरीके से आप बना सकते हैं और राशन कार्ड बनाने के बाद आप ढेर सारा लाभ ले सकते हैं तो क्यों नहीं गांव के लोग राशन कार्ड आसान तरीके से अधिकारियों के माध्यम से बना ले। इस बात की जानकारी अधिकारियों के द्वारा तब दी गई जबकि पूर्णिया जिले के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के रामपुर तिलक पंचायत में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी दौरान राशन कार्ड के विषय में जब विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लोगों ने अधिकारियों से पूछा तो पूर्णिया जिले के बनमनखी के अंचलाधिकारी अर्जुन कुमार विश्वास ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी विचोलियो के माध्यम से आप लोग राशन कार्ड बनाने का कोशिश ना करें। आप लोग अपना कागजात लेकर आरटीपीएस काउंटर पर जाकर ऑनलाइन करवाइए। और तय समय सीमा के अंदर आपका राशन कार्ड आसान तरीके से बना दिया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों के द्वारा आपको राशन कार्ड दे दिया जाएगा। इसी तरीके से सभी लोग अपना कागजात लेकर अपने प्रखंड एवं अनुमंडल के आरटीपीएस काउंटर पर जाकर राशन कार्ड बनाने को लेकर ऑनलाइन कर सकते हैं और ऑनलाइन रसीद पर राशन कार्ड बनाने का एक तय समय सीमा दर्शाया जाएगा और उस समय सीमा के अंदर आपका राशन कार्ड बना दिया जाएगा। राशन कार्ड बना देने के बाद आप लोगों को अधिकारियों के द्वारा राशन कार्ड दे दिया जाएगा। इसलिए किसी भी लोगों को किसी भी व्यक्ति के माध्यम से राशन कार्ड बनाने की जरूरत नहीं है। लोग खुद व खुद आरटीपीएस काउंटर पर पहुंच कर राशन कार्ड के लिए अपना कागजात देकर ऑनलाइन कर आसान तरीके से अधिकारियों के माध्यम से राशन कार्ड बना सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top