शिक्षा संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन: Shiksha samvad karykram ka Kiya Gaya aayojan

शिक्षा संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पटना: प्रदेश के सभी जिले के गांव में अधिकारियों के अगुवाई में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिकारियों के द्वारा जानकारी दिया गया। प्रदेश के सभी सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम 15 जनवरी से 1 सप्ताह के बीच किया जाना है जिसमें छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावक को शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाना है। राज में सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा संवाद के आयोजन के निर्देश मुख्य सचिव द्वारा राज्य के सभी जिला अधिकारियों को दिए गए थे। मुख्य सचिव के निर्देश के मुताबिक शिक्षा संवाद कार्यक्रम सभी जिलों के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में होना है। हर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा संवाद की अगुवाई वरीय प्रशासनिक अधिकारी को करना है। उसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहना है। अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को शिक्षा विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दिया जाना है और उनका फीडबैक लिया जाना है। वही शिक्षा संवाद में प्रतिनियुक्ति होने वाले अधिकारीयों को पहले ही इसकी ट्रेनिंग दिया गया है। उसके बाद हर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए शिक्षा संवाद कर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ अन्य ग्रामीण भी उसमें हिस्सा लेने की बात है। वही मुख्य सचिव के निर्देश के मुताबिक शिक्षा संवाद में आने वाले सुझावों का दस्तावेजीकरण भी होना है। शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिक्षा संवाद कार्यक्रम में खास तौर पर दी जाएगी। वही शिक्षा संवाद कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों के लगभग सभी गांव में सोमवार को आयोजित किया गया।

वही शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा नए विद्यालय भवनों का निर्माण और विकास ,शैक्षणिक प्रोत्साहन के लिए सरकार की पहल, पोशाक से मिली पहचान,बढ़ा सम्मान,जागरूक होगी बिटिया,तभी बढ़ेगी बिटिया,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,प्रोत्साहन योजना,स्मार्ट क्लास योजना,उन्नयन,मिशन दक्ष,विशेष कक्षा का संचालन,कुशल युवा कार्यक्रम योजना के बारे में जानकारी दिया जाना है‌। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावक भी पहुंचकर अधिकारियों के द्वारा दी गई सरकार द्वारा चलाई जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को सुनने का काम किया। इस दौरान कई जगह अभिभावक ने अपना अपना फीडबैक भी अधिकारियों को दिया।

वहीं पूर्णिया जिला के विभिन्न क्षेत्र में किया गया जिसमें की पूर्णिया जिले के पूर्णिया पूर्व के रानीपतरा स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम में डीडीसी पूर्णिया साहिला एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया शिवनाथ रजक, वीडियो अमित आनंद अगवाई में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोरियर में भी अधिकारियों के द्वारा सोमवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का अगवाई किया गया। वही धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के विष्णुपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में भी शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वही पूर्णिया जिले के के नगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोवासी और रहुआ में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन अंचलाधिकारी और एमडीएम प्रभारी के अगुवाई में किया गया। वहीं पूर्णिया जिले के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बेलाचांद सुखिया पंचायत में अंचलाधिकारी अर्जुन कुमार विश्वास के अगुवाई में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वहीं बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत लादूगढ पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय लादुगढ़ और रामपुर तिलक पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामपुर तिलक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज के अगुवाई में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही नगर पंचायत जानकीनगर के मधुबन गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबन में अंचलाधिकारी बनमनखी अर्जुन कुमार विश्वास के अगुवाई में सोमवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को शिक्षा विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दिया गया और उनका फीडबैक लिया गया। वही शिक्षा संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ अन्य ग्रामीण भी हिस्सा लिया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में अधिकारियों के द्वारा मुख्य रूप से शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालक साइकिल योजना,मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व स्नातक योजना), बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना, फ्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के साथ-साथ एमडीएम से संबंधित पोषण वाटिका के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। वही कार्यक्रम के दौरान लादूगढ में शिक्षक मिथिलेश कुमार मिलन, बंधन कुमार, शोभा कुमारी, पूनम कुमारी, सदानंद मंडल, रामपुर तिलक में प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार सुमन, रतिकांत पासवान सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक कार्यक्रम में मौजूद थे‌। वही पूर्णिया जिले के के नगर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोआसी और रहुआ में बिहार सरकार के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुई। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी केनगर अशोक कुमार सिंह, एमडीएम प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति सहित सभी वर्गों के बच्चों को छात्रवृत्ति योजना सहित अन्य योजना का कार्यक्रम में के दौरान जानकारी दिया। जिसमे पूरे जिले का बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे।

वहीं पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले शिक्षा संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ीकरण के लिए शिक्षा संवाद का कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान नए विद्यालय भवन का निर्माण और विकास, शैक्षणिक प्रोत्साहन के लिए सरकार की पहल, छात्र-छात्राओं को मिलने वाली पोशाक योजना के बारे में जानकारी, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, स्मार्ट क्लास, मिशन दक्ष विशेष कक्षा संचालन कुशल युवा कार्यक्रम स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, वहीं छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में शिक्षा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों के द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावक और लोगों के बीच यह जानकारी दिया जाना है। और मुख्यमंत्री के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे इन्हीं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में छात्राओं लोगों और अभिभावकों के बीच जानकारी और अभिभावकों का फीडबैक लेने के लिए जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम 15 जनवरी सोमवार से 1 सप्ताह तक आयोजित होगी एक सप्ताह के अंदर प्रदेश के लगभग सभी उच्च विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top